तो क्या लाहौल स्पीति से राजेंद्र कारपा! टिकट के मजबूत दावेदार

दरअसल, करीब 12 नामों पर चर्चा चल रही है लेकिन राजेंद्र के नाम पर सहमति बन सकती है।

Apr 9, 2024 - 23:25
Apr 10, 2024 - 11:09
 0  18
तो क्या लाहौल स्पीति से राजेंद्र कारपा! टिकट के मजबूत दावेदार
Rajender Karpa.

लाहौल स्पीति: खबर ये है कि विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी वरिष्ठ नेता राजेंद्र कारपा पर दांव खेल सकती है।

वैसे तो कांग्रेस से करीब 12 नाम सामने आए हैं लेकिन वरिष्ठता के आधार पर राजेंद्र की दावेदारी काफी अहम मानी जा रही है। 

उधर, बीते दिनो जिला लाहौल स्पीति कांग्रेस की बैठक में भी चर्चा की गई। 

चर्चा हुई कि पार्टी के ही समर्पित कार्यकर्ता को टिकट दिया जाना चाहिए।

सूत्र बता रहे हैं कि बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी और सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने भी इस बात पर हामी भरी है।

ऐसे में अब राजेंद्र कारपा विधानसभा चुनाव के अहम दावेदार माने जा रहे है। वो लगातार कार्यकर्ताओं के साथ मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर घाटी में केंद्र की बीजेपी सरकार की नाकामियों के बारे में भी आम जनता को जागरूक कर रहे है। 

इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस सरकार की नीतियों का भी प्रचार करने में जुट गए हैं। 

जिला लाहौल स्पीति से संबंध रखने वाले राजेंद्र कारपा उर्फ बाबू छात्र जीवन से राजनीति में जुड़े और कांग्रेस पार्टी के लिए शुरू से ही समर्पित रहे हैं।

इससे पहले राजेंद्र कारपा 2012 में भी लाहौल स्पीति से निर्दलीय विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। उस दौरान भी वह बहुत कम वोटो से हारे थे।

वही, कुल्लू कॉलेज में भी साल 1983 से लेकर 85 तक छात्र राजनीति में कैंपस प्रेसिडेंट रहे। उसके बाद यूथ कांग्रेस में भी प्रेसिडेंट के पद पर तैनात रहे और साल 2001 में जिला परिषद के सदस्य भी नियुक्त हुए। 

उधर, 2009 में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के रूप में भी कार्य किया। साल 2011 में इन्हें कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष का कार्यभार भी सोपा गया।

ऐसे में जिला लाहौल स्पीति में पहली बार होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में उम्मीदवारों की लिस्ट भले ही काफी लंबी है। लेकिन अब पार्टी हाई कमान किसे अपना उम्मीदवार घोषित करती है ये कुछ दिनों में साफ हो जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow