सड़क किनारे बच्चों को पे'शाब करवा रही महिला को बस ने कुचला, खत्म

गौर है कि इन दिनों उत्तर प्रदेश से काफी संख्या में लोग विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां श्री नैना देवी के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।

Apr 1, 2024 - 18:04
Apr 1, 2024 - 18:05
 0  30
सड़क किनारे बच्चों को पे'शाब करवा रही महिला को बस ने कुचला, खत्म
डिजाइन फोटो।

बिलासपुर: उत्तर प्रदेश से कई लोग हिमाचल माता के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। 

गाड़ी से उतरकर एक महिला बच्चों को सड़क किनारे शौच करवा रही थी। अचानक ऊपर से एक तेज रफ्तार बस आती है।

महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक बस उसके शरीर के ऊपर से गुजर चुकी थी। महिला के पास संभलने का मौका नहीं मिला, लेकिन उसने बच्चों को दूर धकेल दिया जबकि खुद बस के नीचे आ गई।

खबर जिला बिलासपुर से है। यहां विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में आज उत्तर प्रदेश से कई लोग दर्शन के लिए पहुंचे थे। नैना देवी में उत्तर प्रदेश से काफी संख्या में बसे भी पहुंची थी।

श्रद्धालुओं के एक समूह से एक महिला बच्चों को शौच करवाने के लिए सड़क किनारे गई थी, लेकिन मौत भी क्या चीज है जब आती है तो जरा सा भी आभास नहीं होता।

प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं की अनियंत्रित एक तेज रफ्तार बस बिना ड्राइवर के सड़क किनारे महिला को कुचल देती है। महिला की मौके पर मौत हो जाती है जबकि बस एक कार से भी टकराती है और फिर पहाड़ी के साथ टकरा जाती है।

महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी विमला देवी के रूप में हुई है। वो 45 साल की थी। वो अपने परिवार के साथ श्री नैना देवी आई थी।  

हुआ यूं की बस अचानक अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल हो गए।

चालक ने रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन यह हादसा पेश आ गया। जिसके बाद चालक घबरा गया और वहां से फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी विक्रांत ने कहा कि महिला की तो मौत हो चुकी है लेकिन पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow