हिमाचल कबड्डी टीम में सिरमौर की 3 लड़कियां शामिल
इन तीन लड़कियों में दो चेहरे नए हैं। तो एक लड़की का पहले भी चयन हो चुका है।

नाहन: हिमाचल की लड़कियां हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही है। दूरदराज के कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले इलाकों से भी लड़कियां आगे निकल रही है।
ऐसे में भला हिमाचल निर्माता डॉ यशवंत सिंह परमार का जिला कैसे पीछे रहता। जिले की अगर बात करें तो यहां से कई जवान देश की सेवा में तैनात है। साथ ही लड़कियां भी सेना के साथ-साथ खेलकूद में भी दमखम दिखा रही है।
कबड्डी में यहां की लड़कियां अपना लोहा पहले भी मनवा चुकी है और लगता है आगे भी मनवाती रहेगी। यहां की लड़कियां कबड्डी में नेशनल टीम का हिस्सा रह चुकी है। जबकि लगातार नेशनल के लिए भी यहां की लड़कियां चयनित हो चुकी है।
अब खबर आ रही है कि एक बार फिर सिरमौर से हिमाचल की टीम के लिए तीन लड़कियों का चयन हुआ है।
इनमें शिलाई की रंजना का चयन एक बार फिर से हुआ है। जबकि 2 नए चेहरे शामिल है। जिनमे शिलाई के नैनीधार की रहने वाली श्यामा देवी और संगडाह की सुमन का नाम शामिल है।
जबकि शिलाई के टिंबी गांव की रंजना का फिर से चयन हुआ है। वह पहले भी नेशनल खेल चुकी हैं। ऐसे में एक बार फिर सिरमौर के लोगों के लिए खुशी की खबर है।
सीनियर कबड्डी खिलाड़ियों को देखकर यहां की छोटी लड़कियां भी अब कबड्डी में भाग लेती हैं।
उम्मीद है आगे भी यहां की लड़कियां प्रदेश का नाम रोशन करती रहेंगी।